cropped-27c0e33e-70ae-40cd-b9cb-6e01381eb0ce11.pngउरई। दो दोस्त बाइक से एक साथ उरई की ओर आ रहे थे तभी सड़क पर बालू पड़ी होने की वजह से उनकी बाइक फिसल गई जिससे दोनों घायल हो गए। राहगीरों ने उन्हें जिला अस्पताल में भर्ती कराया।
प्राप्त जानकारी के अनुसार थाना व कस्बा कदौरा निवासी राकेश यादव पुत्र अजय सिंह यादव अपने दोस्त लवकुश पुत्र ज्ञान सिंह निवासी समथर जिला झांसी के साथ अपनी बाइक से राठ गया था। राठ में दोनों कार्य निपटाने के बाद पुनः डकोर आ रहे थे। मोहाना के पास सड़क पर बालू पड़ी होने की वजह से उनकी बाइक फिसल गई जिससे दोनों गंभीर रूप से घायल हो गए। राहगीर घायलों को प्राथमिक स्वास्थ्य केेंद्र ले गए जहां से डाक्टरों ने उन्हें जिला अस्पताल के लिए रिफर कर दिया जहां जिला अस्पताल में उनका उपचार जारी है।

Leave a Reply