उरई। भारत स्काउट एवं गाइड की ओर से रेलवे स्टेशन पर यात्रियों को निःशुल्क जल वितरण शुरू किया गया। इस कार्य में भारत स्काउट एवं गाइड उत्तर मध्य रेलवे के ग्रुप लीडर डाॅ. आरके शाक्या और स्काउट मास्टर विजय कुमार, दीपक कुमार, सुनील कुमार, सलमान खान व बच्चों में नीतिश सैनी, विश्वनाथ सिंह, देवेंद्र कुमार, पार्श शाक्या, नमन कुमार रावत, उस्मान खान, रमन, अमन, अभिषेक, सूर्याशु त्रिपाठी, विवेक गौतम ने रेल यात्रियों को निःशुल्क शीतल पेयजल पिलाकर भीषण गर्मी में उन्हें जो राहत प्रदान की उसकी सवत्र सराहना की गई। इसके पहले सामाजिक सांस्कृतिक संस्था संस्कार ग्रामोत्थान ने भी यात्रियों को पानी पिलाने में भूमिका अदा की थी।





Leave a Reply