cropped-27c0e33e-70ae-40cd-b9cb-6e01381eb0ce11.pngउरई। प्राथमिक शिक्षक संघ की माधौगढ़ इकाई की बैठक प्रवेंद्र पाल सिंह की अध्यक्षता में आयोजित हुई। जिसमें ब्लाॅक मंत्री मनीष निरंजन ने कहा कि बिना स्पष्टीकरण लिए कार्रवाई कर शिक्षकों का जो शोषण किया जा रहा है उसे बंद कराया जाये। राजा सिंह यादव ने बीआरसी में सह समन्वयक कमलेश याज्ञिक के साथ हुई घटना की निंदा की और कहा कि घटना की निष्पक्ष जांच कराई जाये। श्रीराम सौनकिया ने कहा कि अगर शिक्षकों के साथ उत्पीड़नात्मक घटनायें जारी रहीं तो आंदोलन छेड़ा जायेगा। दीपेंद्र कुमार ने बैठक में बताया कि बीएसए ने ग्रीष्मकालीन अवकाश कर दिया है जिससे शिक्षक भ्रमित न हों। भरतलाल ने कहा कि असहना के प्रधानाध्यापक अनिल शर्मा को अवांछित तत्व परेशान कर रहे हैं उन्हें संरक्षण प्रदान किया जाये। पंकज झा ने बताया कि एबीएसए माधौगढ़ मनमानी कार्रवाइयां कर रहे हैं जो अनुचित है। ऐसी कार्रवाइयां तत्काल समाप्त की जायें। रूबी देवी, आरती, कमला, मंजूषा, रामवीर, बलराम प्रजापति, सुरेंद्र पाल, ऊषा त्रिपाठी, अनिल शर्मा आदि उपस्थित रहे।

Leave a Reply