20orai09जालौन-उरई। नगर अवैध रूप से संचालित लगभग आधा दर्जन आरओ प्लांट पर एसडीएम के नेतृत्व में कोतवाली प्रभारी व नायाब तहसीलदार ने छापा मार कार्यवाही की। जिसमें एक भी आरओ प्लांट संचालक के पास वैध कागजात नहीं मिले है।
जिलाधिकारी संदीप कौर के निर्देश पर उपजिलाधिकारी मोइन उल इस्लाम, कोतवाली प्रभारी राजेंद्र सिंह यादव व नायब तहसीलदार नरेंद्र नाम ने संयुक्त रूप से नगर के लगभग आधा दर्जन आरओ प्लांटों पर छापा मारा। निरीक्षण में कोई भी आरओ प्लांट मानक के अनुरूप संचालित नहीं मिला। आरओ प्लांट पर सफाई व्यावस्था भी दुरूस्त नहीं मिली। इसके अलावा प्लांट पर पानी की बर्बादी भी देखने को मिली। इतना ही नहीं किसी भी प्लांट के संचालक के पास प्लांट संचालन के लिए वैध कागजात नहीं मिले। जिसके चलते उपजिलाधिकारी ने सभी आरओ प्लांट को बंद करने के निर्देश दिए।

Leave a Reply