उरई। गोहन थाना क्षेत्र के ग्राम जमरेही सानी में घर के दरवाजे तोड़कर अज्ञात बदमाश नगदी और जेवरात चोरी कर फरार हो गये।
उक्त ग्राम में रामबहादुर पुत्र शिवबालक के घर शनिवार की रात अज्ञात बदमाश घर का दरवाजा तोड़कर घुस गये। वे सम्भवतः रामबहादुर के अंदर-बाहर की अच्छी जानकारी रखने वाले बदमाश थे। जिससे उन्हें मालूम था कि घर में 1 लाख रुपये की नगदी रखी हुई है। शायद वे इसी नगदी को मुख्य रूप से चुराने आये थे। साथ में उनके हाथ दो तोला सोने की जंजीर, तीन अंगूठी, नथुनी, चांदी की तोड़िया और बिछिया भी लग गये। नगदी और जेवरात लेकर बदमाश रात में ही खिसक गये। सुबह जब जानकारी हुई तो रामबहादुर ने पुलिस को सूचना दी। छानबीन में जुटी पुलिस ने बताया है कि अभी तक मामले को लेकर कोई ठोस सुराग नही लग पाया है।

Leave a Reply