उरई। प्राथमिक शिक्षक संघ की बैठक स्टेशन रोड स्थित शिक्षक भवन में जिलाध्यक्ष ठाकुर दास यादव की अध्यक्षता में हुई। उन्होंने बताया कि भीषण गर्मी में विद्यालयों में मिडडे मील बनवाने की जो जिम्मेदारी शिक्षकों पर थोपी गई है उसे लेकर उन्होंने प्रदेश अध्यक्ष दिनेश चंद्र शर्मा, महामंत्री जबर ंिसह यादव कोषाध्यक्ष संजय सिंह, संरक्षक लल्लन मिश्रा से संपर्क किया था। जिन्होंने सचिव स्तर पर वार्ता की।
इस दौरान बेसिक शिक्षा निदेशक भी मौजूद थे। वार्ता में अवगत कराया गया कि ग्रीष्म काल में मिडडे मील बनवाने में शिक्षकों का सहयोग नही लिया जायेगा। इसकी जिम्मेदारी प्रधान और शिक्षा समितियों पर डाल दी जायेगी। शासनादेश में भी ऐसा कोई जिक्र नही है जिससे शिक्षकों को इसके लिए बाध्य किया जा सके। ठाकुर दास यादव ने कहा कि इसके बावजूद बेसिक शिक्षाधिकारी गर्मी की छुटिटयों में शिक्षकों से एमडीएम संचालित करा रहे हैं। उन्होंने कहा कि संगठन ने इसके बहिष्कार का फैसला लिया है। इस क्रम में 24 मई को सुबह 9 बजे बेसिक शिक्षाधिकारी कार्यालय पर धरना देकर विरोध दर्ज करायेंगे। इसके बाद सारे शिक्षक कलैक्ट्रेट कूंच करके जिलाधिकारी को एमडीएम के विरोध में ज्ञापन सौंपेगे।
बैठक में प्रताप भानु, राकेश शुक्ला, प्रवेंद्र पाल, आलोक, महेंद्र वर्मा, इंद्रपाल गुर्जर, राजकुमार यादव, लक्ष्मीनारायण निरंजन, नित्यानंद, मनीष निरंजन, श्रवण निरंजन, राघवेंद्र श्रीवास्तव, अनिल गुप्ता, शिवाकांत निराला, जय प्रकाश नरवरिया, रामकिशोर वर्मा, मो. मुवीन, रामकिंकर, दीनदयाल श्रीवास, श्रद्धानंद, शादाब वेग, अरुण चतुर्वेदी, आकाश द्विवेदी सहित कई शिक्षक उपस्थित थे।







Leave a Reply