
उरई। शिव फिजिक्स कोचिंग के छात्रों ने सीबीएसई बोर्ड की बारहवीं कक्षा की मैरिट सूची में अव्वल स्थान बनाकर संस्था के साथ-साथ शहर का नाम भी रोशन किया है।
भौतिकी की कोचिंग में शहर में कई वर्षों से सीबीएसई रिजल्ट में शानदार प्रदर्शन कर रही शिव कोचिंग ने इस वर्ष भी अपना रिकार्ड बरकरार रखा। कोचिंग के सफल छात्रों में सबसे ऊपर तन्मय गर्ग है जिसने फिजिक्स में 95 प्रतिशत अंक प्राप्त करके जिले में दूसरी पोजीशन हासिल की है। अन्य छात्रों में भारती चैरसिया, सृष्टि पटेल व श्रेया अग्रवाल ने भी 95 प्रतिशत अंक प्राप्त किये। जबकि प्रिंस पटेल व अलका यादव ने 92-92 प्रतिशत अंक हासिल करके संस्था के साथ-साथ अपने अभिभावकों का सिर भी ऊंचा किया है।
गौरतलब यह भी है कि तन्मय गर्ग ने केवीपीवाई किशोर वैज्ञानिक प्रोत्साहन योजना में 492वीं आॅल इंडिया रैंक प्राप्त की है, जो कि बेहद गौरवपूर्ण है। रविवार को कोचिंग में सफल छात्रों का माल्यार्पण कर अभिनंदन किया गया। कोचिंग के संचालक शिव शर्मा व स्तंभकार केपी सिंह ने स्मृति चिन्ह देकर छात्र-छात्राओं को प्रोत्साहित किया। अभिनंदन कार्यक्रम में प्रो. भूपेंद्र त्रिपाठी मथुरा प्रसाद महाविद्यालय कोंच, पवन गुप्ता काॅमर्स के अलावा पत्रकार मनोज शर्मा अमर उजाला, अमित राजावत हिंदुस्तान और अमित द्विवेदी दैनिक आज उपस्थित थे।







Leave a Reply