जालौन। रमजान माह के अंतिम जुमे (अलविदा जुमा) की नमाज नगर की सभी मस्जिदों में अकीदत के साथ अदा की गई। वहीं नमाज के दौरान किसी भी तरह की शांति भंग न हो इसके लिए नमाज के समय सभी मस्जिदों में पुलिस फोर्स तैनात रहा। इस दौरान जामा मस्जिद में कारी उवैश साहब, तकिया वाली मस्जिद में मौलाना साबिर, बजरिया मस्जिद में मौलाना साकिब ने अलविदा जुमा की नमाज अदा कराई। इसके अलावा मदरसा वाली मस्जिद, मोती मस्जिद, बाले वाली मस्जिद, हुसैनी जामा मस्जिद, इमाम चैक मस्जिद आदि मस्जिदों में भी सैंकड़ों की संख्या में नमाजियों ने अलविदा जुमा की नमासज अदा की। वहीं इस दौरान नमाजियों ने मुल्क में अमन, चैन व भाइचारे सहित रमाजन में की गई इबादत को कुबूल करने, हुजूर पाक की सुन्नतों पर अमल करने व बुराइयों से बचने, गुनाहों से माफी की दुआऐं भी मांगी। इस दौरान उपजिलाधिकारी मोइन उल इस्लाम, पुलिस क्षेत्राधिकारी कुलदीप सिंह, कोतवाली प्रभारी जयप्रकाश सिंह, चैकी प्रभारी राजेंद्र सिंह यादव पुलिस फोर्स सहित विभिन्न मस्जिदों के बीच गश्त करते रहे।







Leave a Reply