0 कोंच में आईं सात फरियादों में एक का मौके पर निस्तारण
konch1कोंच-उरई। जनता की समस्याओं के समाधान के लिये शासन द्वारा संचालित समाधान दिवस में आज कोंच कोतवाली में सीओ अवधेश कुमार शुक्ल ने निरीक्षण किया। उन्होंने अधीनस्थों को निर्देश दिये कि समाधान दिवस में आने वाली समस्याओं को गंभीरता से ग्रहण करें और मौके पर जाकर उनका गुणवत्तापूर्ण समाधान करें। आज कोतवाली में आईं कुल सात में एक समस्या का मौके पर निराकरण किया गया।
कोतवाली में आज आईं सात में दो समस्यायें राजस्व तथा पांच पुलिस से संबंधित थीं जिनमें एक का मौके पर समाधान हो गया जबकि शेष संबंधित लेखपालों और थानेदारों को हैंडओवर कर दी गईं। गिरिजारानी निवासी भेंड़ ने चकरोड खुलवाने की मांग की। नया पटेलनगर निवासी कमलादेवी ने एक मामले में अपने विरोधियों पर मुकदमा बापिस नहीं लेने पर जान से मारने की धमकी देने का आरोप लगाते हुये प्रार्थना पत्र दिया। इसके अलावा राजेन्द्र गुप्ता प्रतापनगर कोंच, विपिन पटेल गोराकरनपुर, ओमप्रकाश निरंजन चमरसेना, अशोककुमार अंडा, चंद्रशेखर याज्ञिक सुभाषनगर कोंच आदि ने भी अपनी समस्यायें बताईं। इस दौरान एसएसआई विनोदकुमार मिश्रा, दरोगा राजवीर सिंह, विनोदकुमार त्रिपाठी आदि मौजूद रहे। कैलिया थाने में समाधान दिवस का निरीक्षण एसडीएम गोरेलाल शुक्ला ने किया, वहां तीन शिकायतें आईं, मौके पर एक का भी निस्तारण नहीं हुआ, एसओ प्रमोदकुमार मौजूद रहे। तहसीलदार भूपाल सिंह की मौजूदगी में नदीगांव थाने में आईं दो शिकायतों में एक भी मौके पर निस्तारित नहीं हो सकी। एसओ मिथलेशकुमार सिंह मौजूद रहे।

Leave a Reply