0 बाढ की बिभीषिका सबब बनते रहे हैं पुल के बंद दरबाजे
कोंच-उरई। बारिश से पहले नालों की सफाई के डीएम के कड़े निर्देशों की रोशनी में कोंच के भी सभी नालों की सफाई के साथ यहां के बरसाती नाला मलंगा की भी सफाई का काम नगर पालिका ने प्राथमिकताओं पर लिया है। बाढ की बिभीषिका का सबब पिछले कई दशकों से बनते आ रहे मलंगा नाले के महंतनगर बाले पुल के बंद दो दरों को भी पालिका चेयरपर्सन प्रतिनिधि विज्ञान विशारद सीरौठिया ने जेसीबी मशीन से खुलवाने का काम शुरू कराया है।
वैसे तो मलंगा नाला बरसाती नाला है जिसमें आधा दर्जन माइनरों समेत बारिश का पानी जब जुगलबंदी करता है तो कोंच चारों तरफ से बाढ की विभीषिका झेलने को मजबूर हो जाता है। हालांकि यह मलंगा नाला किसी विभाग की मिल्कियत नहीं है लेकिन इसके बाबजूद बेतवा नहर विभाग का यह दत्तक पुत्र रहा है क्योंकि इससे होने बाली सिंचाई विभाग ही बसूलता रहा है, लेकिन इस विभाग ने कभी भी इसकी सफाई का कोई उपक्रम नहीं किया। पिछले दिनों डीएम संदीप कौर ने बारिश से पूर्व सभी नालों की सफाई कराने के जो कड़े निर्देश दिये थे उनकी रोशनी में कोंच पालिका प्रशासन ने मलंगा नाले की सफाई का काम युद्घ स्तर पर लिया है। कई किमी के पालिका क्षेत्र में पसरे इस नाले को दो फेज में सफाई कराने की कवायद शुरू होने के बाद अब महंत नगर में नाले पर बने पुल के कई बर्षों से बंद दो दरों को खुलवाने के लिये आज जेसीबी मशीन मलंगा में उतारी गई। पालिका चेयरपर्सन प्रतिनिधि विज्ञान विशारद सीरौठिया ने खुद वहां खड़े होकर सफाई देखी। इस दौरान महंत ब्रजभूषण दास, इलाकाई सभासद श्यामदास याज्ञिक मौजूद रहे।







Leave a Reply