0 गल्ला मंडी में हुआ पौधारोपण
कोंच-उरई। कृषि उत्पादन मंडी समिति के सचिव डॉ. दिलीप कुमार वर्मा की अगुवाई में यहां मंडी परिसर में पौधारोपड़ कार्यक्रम आयोजित किया गया। इस कार्यक्रम में मंडी के व्यापारियों की भी भागीदारी रही। पौधारोपण करते हुये मंडी सचिव ने कहा कि वृक्षों की अंधाधुंध कटान के कारण वनों की संख्या लगातार सिकुड़ती जा रही है जिसके चलते पर्यावरण असंतुलन की विभीषिका समूचे विश्व को भुगतनी पड़ रही है। बेवक्त की बारिश, सूखा, अकाल और बाढ जैसी प्राकृतिक आपदाओं के गर्भ में कहीं न कहीं पर्यावरण में असंतुलन ही कारक के रूप में सामने आ रहा है। उन्होंने लोगों को प्रेरित करते हुये कहा कि हर व्यक्ति को अपने जीवन में पेड़ जरूर लगाने चाहिये और अपनी संतानों की तरह उनकी देखभाल तब तक करनी चाहिये जब तक कि वे स्वयं समर्थ न हो जायें। इस दौरान रवि पटेल, बलवानसिंह,अजीम, हरीशंकर नगाइच, अशोक, गल्ला व्यापारी समिति के अध्यक्ष अजय गोयल, उपाध्यक्ष राममोहन रिछारिया, मंत्री धु्रवप्रताप सिंह, विनोद दुवे लौना, महेशशंकर लोहिया, राजीवकुमार पटेल, रामकुमार गोस्वामी, संतोष गिरवासिया, अरविंद अग्रवाल, विजयकुमार गुप्ता, रामजी पचीपुरा, पंचम पटेल, अंशुल मिश्रा सहित तमाम व्यापारी मौजूद रहे।







Leave a Reply