उरई। चालू वित्तीय वर्ष के लोहिया समग्र ग्रामों में सीसी रोड बनवाने के लिए बजट प्राप्त हो गया है। डीआरडीए के परियोजना निदेशक चित्रसेन सिंह ने बैठक आयोजित कर सभी खंड विकास अधिकारियों से संबंधित ग्रामों की कार्ययोजना तैयार करने को कहा।
उन्होंने कहा कि प्रत्येक लोहिया ग्राम पंचायत में खुली बैठक बुलाकर सीसी रोड कहां से कहां तक बनवाया जाये इस कार्य योजना को अंतिम रूप दिया जाना चाहिए। उन्होंने कहा कि 36 बिंदुओं पर लोहिया ग्रामों का संतृप्तिकरण होना है। यह कार्य तेजी से पूरे कराये जायें।
बैठक में मनरेगा के उपायुक्त पीसी चंद्रौल, पंचायत राज अधिकारी सरफराज आलम भी मौजूद रहे।







Leave a Reply