02orai02 02orai01उरई। माधौगढ़ तहसील के जमरेही सानी गांव में शनिवार को ही बारिश के बाद दलित बस्ती टापू में तब्दील हो गई। लोगों के घरों तक पानी भर गया और बस्ती का संपर्क शेष गांव से जल भराव के कारण पूरी तरह कट गया।
माधौगढ़ तहसील को जल भराव के दृष्टिकोण से क्रिटिकल माना जाता है। 2014 में हुई अतिवृष्टि के समय इसके चलते तहसील के सभी गांव महीनों तक शेष दुनियां से कटे रहे थे। इसे देखते हुए तत्कालीन प्रशासन ने बारिश का मौसम बीतने के बाद मनरेगा से नाले-नालियों का निर्माण प्राथमिकता के आधार पर कराने के निर्देश दिये थे। इस कारण जल निकासी के प्रबंधों के लिए कार्ययोजनाएं बनी और कागजों में काम भी कराये गये, लेकिन हकीकत में कुछ नही हुआ। नतीजतन आज भी यहां बारिश के समय अभिशप्त हालात पैदा होने की स्थितियां बनी हुई हैं।
जमरेही सानी की दलित बस्ती में एक दिन की बारिश में ही बने नारकीय हालात इसका उदाहरण हैं। इस बस्ती में जल निकासी की व्यवस्थायें चैपट हैं। जिसके कारण बरसात का पानी पूरे रास्तों में भर गया और घरों के अंदर तक पहुंच गया। जल भराव के कारण जनजीवन अस्त-व्यस्त रहा। शाम को घरों में खाना तक नही बन पाया।

Leave a Reply