cropped-27c0e33e-70ae-40cd-b9cb-6e01381eb0ce11.pngउरई। गरीब अल्पसंख्यक अभिभावकों की बेटियों के विवाह के लिए शादी अनुदान की धनराशि 10 हजार रुपये से बढ़ाकर 20 हजार रुपये कर दी गई है। यह जानकारी देते हुए जिला अल्पसंख्यक कल्याण अधिकारी कमलेश कुमार मौर्य ने बताया कि इसके लिए उन्हीं अभिभावकों को आवेदन की पात्रता होगी जिनकी शहरी क्षेत्र में 56480 रुपये वार्षिक और ग्रामीण क्षेत्र में 46080 रुपये वार्षिक से अधिक आय न हो। लेकिन पेंशन योजना के लाभार्थियों को अलग से आय प्रमाणपत्र देने से छूट प्रदान की गई है। जिस लड़की की शादी के लिए अनुदान मांगा गया है उसकी आयु 18 वर्ष से कम नही होना चाहिए। अभिभावक को अधिकतम् दो पुत्रियों के लिए इस अनुदान का लाभ मिल सकता है।

Leave a Reply