उरई। कानपुर में सर्राफ महेंद्र सिंह भल्ला के यहां पड़ी 50 लाख की डकैती में गिरफ्तार करुणेंद्र के पास से 57 हजार रुपये कीमत का मोबाइल फोन, 1.40 लाख रुपये कीमत की बाइक के अलावा तमाम महंगे सामान बरामद हुए हैं। लूट की रकम में जो हिस्सा उसे मिला था, उससे उसने शॉपिंग कर डाली थी, उसने सोचा भी नहीं था कि वह इतनी जल्दी पकड़ में आ जाएगा।
करुणेंद्र चैहान का पारिवारिक माहौल पहले से ही बिगड़ा हुआ था। इसके बावजूद धर्म रक्षा का चोला ओढ़कर वह समाज में अपनी अच्छी पैठ बनाने में सफल हो गया। लेकिन कानपुर की सनसनी खेज डकैती के मामले में पकड़े जाने से आखिरी में उसे बेनकाब होना ही पड़ा। लूट के बाद उसने 1.40 लाख रुपये की रेसर बाइक, 57 हजार रुपये कीमत का मोबाइल फोन, सोने की जंजीर व महंगी घड़ी खरीदी, अचानक रंग ढंग बदलने से उसके पड़ोसी भी हैरत में थे। उसके परिवार के लोग जमीनों की हेराफेरी करने और गांजा आदि नशीले पदार्थों के कारोबार में पहले से ही चर्चित थे लेकिन इसके बावजूद धार्मिक विद्वेष में अंधे होने की वजह से आसपास और शहर के तमाम अन्य लोगों ने उसे हीरो का दर्जा देने में गुरेज नही किया था।







Leave a Reply