महेबा-उरई। ग्राम दमरास में ईदुल फितर का मुबारक त्यौहार भाईचारे की भावना के साथ पूरे उल्लास और गरिमा पूर्वक मनाया गया।
त्यौहार किसी भी धर्म के हों वे समाज की सांझी विरासत हैं, इस भावना को दर्शाते हुए दमरास में पूर्व ग्राम प्रधान और क्षेत्र के प्रमुख समाजसेवी श्याम सुंदर के नेतृत्व में पूरे गांव ने मिलकर ईद का त्यौहार जोश खरोश के साथ मनाया। नमाज के बाद श्याम सुंदर जी, प्रधान परशुराम दोहरे और अन्य गणमान्य लोग मुस्लिम भाइयों के घर गये और उन्हें मिठाई बांटकर त्यौहार में अपनी सहभागिता प्रकट की। इस दौरान गणमान्य लोग मुस्लिम भाइयों के गले मिले और उन्हें त्यौहार की मुबारकवाद देने के साथ-साथ यह दुआ भी की कि गांव और क्षेत्र में भाई चारे का यह माहौल हमेशा सलामत रहे। शांतिदूतों की टोली में अरविंद भदौरिया, देवेंद्र सिंह भदौरिया शामिल रहे।







Leave a Reply