cropped-27c0e33e-70ae-40cd-b9cb-6e01381eb0ce11.pngकोंच-उरई। कस्बे में एक व्यक्ति पानी मांगने के बहाने घर में घुसा और मौका हाथ लगते ही कूलर पर रखे दो हजार रुपये और मोबाइल पर हाथ साफ कर दिया। मिली जानकारी के मुताबिक कस्बे के मोहल्ला पटेलनगर निवासी फूलसिंह राठौर पुत्र रामभरोसे ने कोतवाली में तहरीर देकर कहा है कि पंकज सोनी पुत्र अज्ञात कल उसके घर में आया और उसकी पत्नी से पीने के लिये पानी मांगा। पत्नी पानी लाने अंदर चली गई तो कूलर पर रखे दो हजार रुपये और मोबाइल फोन चुरा कर वह भाग गया।

Leave a Reply