कालपी-उरई। कोतवाली पुलिस ने मुहल्ला कागजीपुरा में एक घर में जमे जुए के फड़ पर मुखबिर की पक्की सूचना मिलने के बाद दविश दी जिसमें पांच जुआरी पकड़ लिये गये।
बताया गया कि उक्त मुहल्ले में भवानीदीन के घर में जुआ खेले जाने की शिकायत काफी दिनों से मिल रही थी। इलाका इंचार्ज रमेश यादव ने मुखबिरों का जाल फैलाकर इसकी पक्की सूचना हासिल कर ली और जुआ खेले जाते समय मौके पर पहुंचकर दविश दे दी जिसमें कल्लू, मूल नारायण, रामबाबू, ठाकुर प्रसाद व बबलू को जुआ खेलते हुए रंगे हाथों पकड़ लिया गया। 52 पत्तों के साथ इनके कब्जे से 500 रुपये जामा तलाशी में और 150 रुपये फड़ पर मिले। पांचों का चालान कर दिया गया है।

Leave a Reply