cropped-27c0e33e-70ae-40cd-b9cb-6e01381eb0ce11.pngउरई। शहीद भवन स्थित जिला कांग्रेस कमेटी के कार्यालय में जिला और शहर कांग्रेस कमेटी की संयुक्त बैठक जिलाध्यक्ष चै. श्याम सुंदर की अध्यक्षता में आयोजित की गई जिसमें सांसद राज बब्बर को प्रदेश अध्यक्ष बनाने का स्वागत करते हुए पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं ने एक-दूसरे को मिठाई खिलाकर खुशी का इजहार किया। नेताओं ने कहा कि इस नियुक्ति के जरिये राष्ट्रीय अध्यक्ष सोनिया गांधी और उपाध्यक्ष राहुल गांधी ने उत्तर प्रदेश के मिशन 2017 को कामयाब बनाने के लिए महत्वपूर्ण कदम उठाया है जिससे कार्यकर्ताओं का मनोबल बढ़ा है।
इस अवसर पर शहर अध्यक्ष रेहान सिददीकी ने कहा कि राज बब्बर फिल्म स्टार होने के बावजूद कर्मठ जमीनी नेता हैं जिन्होंने अनेक आंदोलनों में अपना जुझारू नेतृत्व प्रदान किया है। उन्हें सभी वर्गों खासकर युवाओं की चाहत हासिल है इसलिए पार्टी में उनका नेतृत्व नई जान फूंकने का काम करेगा। जिलाध्यक्ष चै. श्याम सुंदर ने कहा कि नये प्रदेश अध्यक्ष जनपद जालौन की जनता से पूर्णतः रूबरू हैं फिर भी पार्टी की जिला इकाई शीघ्र ही उनका कार्यक्रम आयोजित करायेगी। बैठक में महामंत्री संतराम नीलांचल, अशोक सक्सेना, आरडी पाल, वीरदास श्रीवास, आनंद मुहाना सहित दर्जनों कार्यकर्ता मौजूद रहे।

Leave a Reply