उरई। गांव से लेकर जिला मुख्यालय तक के ग्राम्य विकास कैडर के अधिकारी और कर्मचारी अब आंदोलित हैं। जिला विकास अधिकारी आरएस गौतम की अध्यक्षता में प्रांतीय निर्देश पर बैठक आयोजित हुई जिसमें प्रांतीय नेतृत्व द्वारा निश्चित आंदोलन की रूपरेखा की जानकारी दी गई।
इसके अनुसार सभी ब्लाॅक मुख्यालयों पर बुधवार को मांगों के संबंध में ज्ञापन दिये गये। गुरुवार से 18 जुलाई तक ग्राम्य विकास के सभी संवर्ग के अधिकारी और कर्मचारी काली पटटी बांधकर कार्य करेंगे। 19 जुलाई को सभी सामूहिक अवकाश पर रहेंगे। 21 जुलाई से 23 जुलाई तक तीन दिवसीय कार्य बहिष्कार होगा। 24 जुलाई को लखनऊ में प्रांतीय कार्यकारिणी की बैठक में अनिश्चित कालीन हड़ताल और धरने की घोषणा की जायेगी। बैठक का संचालन मनोज कुमार गुप्ता ने किया।







Leave a Reply