0 15 जुलाई के कथित प्रस्तावित सांगठनिक चुनाव को बताया भ्रामक
konch5कोंच-उरई। उत्तर प्रदेशीय प्राथमिक शिक्षक संघ नदीगांव शाखा के अध्यक्ष कृष्णकांत वाजपेयी ने संगठन को गतिमान बनाने और सांगठनिक गतिविधियों के सुचारु रूप से संचालन के दृष्टिगत संगठन में कार्यवाहक अध्यक्ष मनोनीत किया है। वाजपेयी ने बताया है कि बाबली में सहायक अध्यापक अजय सिंह को यह जिम्मेदारी आज एक बैठक के दौरान सौंपी गई। इधर, 15 जुलाई को संगठन के कथित रूप से प्रस्तावित चुनाव को लेकर जारी की गई ठाकुरदास यादव गुट की विज्ञप्ति को भी उन्होंने तथा कोंच ब्लॉक अध्यक्ष शैलेन्द्र कुमार बबले ने भी बोगस करार देते हुये बताया कि संगठन का कार्यकाल अभी ढाई साल बकाया है।
उत्तर प्रदेशीय प्राथमिक शिक्षक संघ विकास खंड नदीगांव की आवश्यक बैठक बीआरसी कनासी पर विकास खंड नदीगांव के अध्यक्ष कृष्णकांत वाजपेयी की अध्यक्षता में आयोजित हुयी। बैठक को सम्बोधित करते हुये वाजपेयी ने कहा कि 15 जुलाई को संगठन का कोई भी निर्वाचन प्रस्तावित नहीं है, साथ ही संगठन का चुनाव वर्ष 2018 में होगा। संगठन को नयी ऊर्जा और दिशा देने का समय आ गया है जिसके चलते बाबली विद्यालय में सहायक अध्यापक अजय सिंह को विकास खंड नदीगांव का कार्यवाहक अध्यक्ष मनोनीत इस आशय से किया जाता है कि शिक्षक समस्याओं और संगठन की अन्य कार्य योजनाओं का यथोचित समाधान और संचालन हो सके। मनोनीत कार्यवाहक अध्यक्ष अजय सिंह ने अपने सम्बोधन में कहा कि संगठन का सच्चा सिपाही होने के नाते सौंपे गये उत्तरदायित्व का निर्वहन प्राणपण से करूंगा जिसमें शिक्षक हित सर्वोपरि होगा। इसके साथ ही नयी ऊर्जावान कार्यकारिणी की घोषणा अगले सप्ताह करने का प्रस्ताव ध्वनि मत से पारित किया गया। बैठक का संचालन विकास खंड नदीगांव के मंत्री प्रेमचन्द्र निरंजन ने किया। आयोजित बैठक में भगवान सिंह निरंजन, लल्लूराम कुशवाहा, संजय सिंघाल, महेशचन्द्र निरंजन, शैलेन्द्र निरंजन, दीपक पटेल, सुबोध निरंजन, महेश निरंजन भेंड़, योगेश निरंजन, गोविंदशरण मिश्रा, इस्मत उल्ला खां, मनीराम वर्मा, हरीशंकर निरंजन, राजेश कुमार, केशवदास निरंजन, श्रीमती सरला देवी, श्रीमती उपमा निरंजन, श्रीमती इन्द्रा देवी, श्रीमती करुणलता, श्रीमती शिवकुमारी, श्रीमती अंजू यादव, श्रीमती रीना कटियार, श्रीमती शालिनी मिश्रा, अमित प्रताप सिंह समेत सैकड़ा भर शिक्षक शिक्षिकायें उपस्थित रहे। ब्लॉक कोंच के संगठन ने भी प्रस्तावित चुनाव को भ्रामक करार देते हुये शिक्षकों से अफवाहों में न आने का आह्वान किया है।

Leave a Reply