konch1 konch2 konch3कोंच-उरई। यहां सुप्रसिद्ध सिद्ध पीठ हुल्का देवी मंदिर पर श्रीमद्भागवत कथा सप्ताह के समापन के बाद मंदिर परिसर में नव निर्मित कक्ष में मूर्तियों की प्राण प्रतिष्ठा विद्वान ब्राह्मणों द्वारा विधि विधान से अनुष्ठान कराते हुये कराई गई। इसके बाद आयोजित विशाल भंडारे में आसपास के दर्जनों गांवों के हजारों लोगों ने प्रसाद छका।
हुल्कादेवी मंदिर की महंत राजेश्वरीदेवी की सद्प्रेरणा से सप्ताह भर चली श्रीमद्भागवत कथा का कल विधिवत् समापन हो जाने के बाद आज पूर्णाहुति की गई। यजमान और कथा परीक्षित कृष्णादुलारी व मिजाजीलाल निरंजन ने सभी धार्मिक कार्यक्रम संपन्न कराये। तत्पश्चात् मंदिर प्रांगण में भगवान राम, जानकी, लक्ष्मण, हनुमान, विष्णु, लक्ष्मी और मां दुर्गा की प्राण प्रतिष्ठा का कार्य विद्वान ब्राह्मणों पं. मनीष मिश्रा सतोह, पं. रामेश्वर मिश्रा, पं. रामकृष्ण पांडे की देखरेख में वैदिक रीति से कराया गया। मूर्तियों की प्राण प्रतिष्ठा में मूलचंद्र पांचाल, डॉ. दिनेश उदैनिया, डॉ. प्रदीप अग्रवाल, विक्रम दुवे दिरावटी, प्रदीप निरंजन तथा मुनीश शुक्ला का सहयोग रहा। इसी दौरान मंदिर में भी इंजीनियर राजीव रेजा, अंबिका प्रसाद निरंजन, कल्पना मार्वल सहित कई लोगों ने आर्थिक सहयोग करने की घोषणा की।
आज सभी धार्मिक आयोजन सकुशल संपन्न हो जाने के उपरांत विशाल भंडारे का आयोजन किया गया जिसमें कोंच नगर सहित दर्जनों गांवों के हजारों नर नारियों और बच्चों ने प्रसाद छका। इस दौरान पालिका चेयरपर्सन प्रतिनिधि विज्ञान विशारद सीरौठिया, प्रोफेसर वीरेन्द्र सिंह, श्रीकांत गुप्ता, दिलीप निरंजन, विजयसिंह गोरा, राजेन्द्र निरंजन, अमित बुधौलिया, विपिन पटेल, सभासद महावीर यादव, चंद्रश गोस्वामी, विकास पटेल धनौरा, निर्भय यादव, आनंद पांडे, राधेश्याम पडरी, बंटू गुप्ता, रामप्रकाश बाबा, अखिलेश नरी, राधा पटेल, शालू, रामू पटेल, राधा शर्मा, पुष्पेन्द्र फुलैला, धु्रव, सत्यप्रकाश, अरुण कुमार, छोटू, जगदीश पटेल आदि सहयोग कर रहे थे।

Leave a Reply