cropped-27c0e33e-70ae-40cd-b9cb-6e01381eb0ce11.pngकोंच-उरई। पूर्व बारसंघ अध्यक्ष द्वय केके श्रीवास्तव व देवेन्द्र श्रीवास्तव के अनुज राजेन्द्र श्रीवास्तव का आज आकस्मिक निधन हो गया। निधन पर बार संघ कोंच की शोकसभा अध्यक्ष अंबरीश रस्तोगी की अध्यक्षता में संपन्न हुई जिसमें दिवंगत आत्मा की शांति एवं दुखी परिवारीजनों के धैर्य धारण हेतु दो मिनट का मौन रखा गया। अधिवक्ता आज न्यायिक कार्यों से भी विरत रहे। शोकसभा में अरुण कुमार वाजपेयी, ओमप्रकाश कौशिक, विजय नारायण निगम, रामनरेश त्रिपाठी, सुरेन्द्र शर्मा, श्रीराम गुप्ता, लालजी सिंह गुर्जर, अवधेश नगाइच, शौकत अली, विनोद अग्निहोत्री, अवधेश द्विवेदी, राघवेन्द्र आनंद विदुआ, विश्वंभर दयाल जाटव, हल्केसिंह बघेल, कुलदीप नारायण सौनकिया, सुनील लोहिया, संजीव तिवारी, राजेन्द्रमोहन अवस्थी, अतुल चतुर्वेदी, राकेश तिवारी, वीरेन्द्र जाटव, नवलकिशोर जाटव सहित तमाम अधिवक्ता मौजूद रहे।

Leave a Reply