कोंच-उरई। आज दोपहर अपनी दुकान से घर जा रहे पैदल राहगीर को सामने से रहे बाईक सवार ने ठोंक दिया जिससे वह घायल हो गया। घायल ने जब बाईक सवार से अस्पताल तक पहुंचाने को कहा तो उसकी पिटाई अलग से कर दी। मिली जानकारी के मुताबिक कस्बे के मोहल्ला सुभाष नगर निवासी संतोष सोनी पुत्र बाबूराम आज दोपहर दुकान से पैदल ही घर की ओर जा रहा था तभी नासिर पैलेस के सामने सामने से आती तेज रफ्तार बाईक ने उसे टक्कर मार दी जिससे संतोष घायल हो गया। घायल ने मानवता के नाते उसे अस्पताल तक पहुंचाने के लिये जब बाईक सवार से कहा तो उसने बजाये मदद करने के उसके साथ मारपीट कर दी और मौके से भाग गया। घायल ने कोतवाली में तहरीर दे दी है।






Leave a Reply