कोंच-उरई। अग्निशमन विभाग की दो गाडियों की नालामी कल फायर स्टेशन में खुली बोली द्वारा की जायेगी। पुलिस अधीक्षक जालौन द्वारा जारी विज्ञप्ति में बताया गया है कि फायर स्टेशन कोंच जनपद जालौन में दो वाहन यूटीके 7604 महिन्द्रा ऐंबुलेंस तथा यूपी 92- 3452 महिन्द्रा जीप की सार्वजनिक नीलामी 5 जुलाई को प्रातः 11 बजे फायर स्टेशन कोंच में खुली बोली द्वारा की जायेगी। नीलामी में भाग लेने के लिये दस हजार रुपये जमानत राशि जमा करना अनिवार्य है। धनराशि जमा करने बाले को ही टोकन दिया जायेगा और उसे ही बोली लगाने का अधिकार होगा। जिसके नाम अंतिम बोली टूटेगी उसे शेष धनराशि तुरंत जमा करनी होगी। अंतिम फैसला समिति का ही होगा।







Leave a Reply