उरई। ग्राम खकसीस में ग्राम प्रधान संघ के अध्यक्ष विष्णुपाल सिंह यादव के सौजन्य से आयोजित सामूहिक विवाह समारोह में नये जोड़ों को आशीर्वाद देने के लिए प्रदेश से लेकर जिले तक की बड़ी हस्तियां जुटी। आयोजन पूरी धूमधाम से किया गया। आयोजक मंडल ने हर व्यवस्था में पूरे उत्साह के साथ योगदान देकर विवाह समारोह को ऐतिहासिक तौर पर भव्य बनाये रखने में कोई कसर नही छोड़ी। मुख्य अतिथि के रूप में कार्यक्रम में पहुंचे मुख्यमंत्री अखिलेश यादव के नजदीकी और विधान परिषद सदस्य सुनील सिंह यादव साजन ने विष्णुपाल सिंह यादव और उनकी पूरी टीम की सराहना की। उन्होनें कहा कि सक्षम लोगों पर ईश्वरीय कृपा की सार्थकता तभी है जब वे जरूरतमंद लोगों के काम आयें। उन्होंने कहा कि इस सूखे में जो लोग गरीब परिवार की बेटियों के हाथ पीले कराने का व्रत ले रहे हैं उनसे बड़ा पुण्यात्मा कोई नही है। कार्यक्रम की अध्यक्षता माधौगढ़ क्षेत्र से घोषित सपा प्रत्याशी लाखन सिंह यादव ने की।
कार्यक्रम में विशिष्ट अतिथि के रूप में राज्यमंत्री इरशाद भाई, वीर बहादुर सिंह, एमएलसी रमा निरंजन, विधायक दयाशंकर वर्मा, महावीर सिंह, ईमानदारी के पर्याय समाजवादी पार्टी के पूर्व जिलाध्यक्ष वीरपाल सिंह दादी, दिनेश जैसारी, हरीमोहन पांचाल, युवा जनता दल के राष्ट्रीय अध्यक्ष शैलेंद्र यादव ने भी उपस्थित होकर वर-वधुओं को आशीर्वाद दिया।
इस अवसर पर नौ जोड़े अग्नि को साक्षी बनाकर फेरे लेेने के बाद जीवनसाथी बन गये। आयोजन समिति द्वारा उनके लिए गृहस्थी योग्य सभी सामान दहेज के रूप में देने की व्यवस्था की गई। बारात निकालने से लेकर विवाह की सारी रस्में इसमें पूरी धूमधाम से संपन्न कराई गईं। नये जोड़ों में प्रीति महतवानी संग प्रदीप तिलक नगर कोंच, ममता संदी संग अजय कुमार मलथुआ, रंजना संदी संग जयकरन सिंगटौली, शिवानी जगनेवा संग राजू कीरतपुर, सोनू काशीखेरा संग बुद्ध सिंह इगुईं कालपी, सावित्री खकसीस संग मुकेश कुमार बरौली करनपुर, गीता पाल नदीगांव संग रामचरन पाल रामपुर महेवा, रागिनी कमसेरा संग भगवान सिंह मिहौना और नीलम देवी परावर की मड़इया संग राम शंकर क्यौलारी शामिल रहे।







Leave a Reply