cropped-27c0e33e-70ae-40cd-b9cb-6e01381eb0ce11.pngउरई। समस्त उप जिलाधिकारी लक्ष्य के सापेक्ष राजस्व वसूली कराये और लक्ष्यों की शत प्रतिशत पूर्ति करें।
उक्त बात अपर जिलाधिकारी आनन्द कुमार ने गुरुवार को कलेक्ट्रेट सभाकक्ष में आयोजित राजस्व वसूली/कर-करेत्तर एवं स्टाॅफ बैठक में कही। उन्होंने कहा कि राजस्व एवं कर-करेत्तर वसूली की प्रगति सभी विभागीय अधिकारी बढ़ाये और लक्ष्यो की पूर्ति हेतु प्रयत्नशील रहे जिससे मासिक एवं वार्षिक लक्ष्य की पूर्ति आसानी से होती रहे। जिन विभागो की प्रगति ठीक नहीं पाई गई उनको कड़े निर्देश दिये गये कि वह प्रगति को बढ़ाये और स्थिति संतोषजनक बनाये/नगर पालिकाओं को निर्देश दिये कि वह पिछले वर्ष के 10 लाख से अधिक धनराशि से कराये गये कार्यों की सूची उप जिलाधिकारियों को उपलब्ध करायें। जिससे वह जांच कर इन कार्यों की रिपोर्ट प्रस्तुत कर दें। जिसे आयुक्त झांसी मण्डल झांसी के समक्ष प्रस्तुत की जा सके। इस तरह राशन वितरण की रिपोर्ट फोटोग्राफ सहित शीघ्र उपलब्ध कराई जाये। जिससे शासन को भेजी जा सके।
इस अवसर पर प्रभरी नगर मजिस्ट्रेट शीतला प्रसाद यादव तथा समस्त उप जिलाधिकारी एवं तहसीलदारों सहित अन्य विभागीय अधिकारी उपस्थित रहे।

Leave a Reply