konch3कोंच-उरई। बाजार में एक मेडिकल स्टोर पर दिहाड़ी पर काम करने वाला एक किशोर आज दोपहर घर से दुकान की तरफ जा रहा था तभी तीन युवकों ने उसकी मारपीट कर दी और जेब में पड़े डेढ हजार रुपये छीन लिये। मोहल्ला गांधीनगर निवासी किशन (15) अशोक कुमार घर से निकल कर दुकान की ओर जा रहा था तभी नक्टीमाता मंदिर के पास तीन युवकों ने उसे रोक लिया और मारपीट कर उसकी जेब में पड़े पंद्रह सौ रुपये छीन लिये। किशन ने पुलिस में शिकायत करते हुये बताया है कि रुपये छीनने वालों को वह पहचान लेगा।

Leave a Reply