उरई। गृह कलह से परेशान युवती ने घर के अंदर फांसी लगाकर खुदकुशी कर ली। रामपुरा थाना क्षेत्र के ग्राम नरौल में 25 वर्षीय जमुना देवी ने अपने घर के अंदर फांसी लगा ली। घरवालों ने जब तक उसे देखा तब तक उसके प्राण पखेरू उड़ चुके थे। परिवार के लोगों में घटना को लेकर काफी देर तक कोहराम मचा रहा। इस बीच खबर पाकर रामपुरा थानाध्यक्ष राजा भइया मौके पर पहुंच गये। उन्होंने शव को उतरवाकर अपने कब्जे में ले लिया और पोस्टमार्टम के लिए भिजवा दिया। राजा भइया ने कहा कि पोस्टमार्टम की रिपोर्ट आ जाने के बाद ही इस मामले में आगे की कोई कार्रवाई की जायेगी।







Leave a Reply