उरई। जल जन जोडो अभियान के राष्ट्रीय सयोजक संजय सिंह जल संचयन के कार्य में निरन्तर सक्रिय है संजय सिंह द्वारा बुन्देलखण्ड के उ0प्र0, म0प्र0 क्षेत्र में जल संरक्षण के विभिन्न पद्वतियों के द्वारा जल संरक्षण को बढ़ावा दे रहे है। चन्देल कालीन तालाबो का पुर्नधार, कच्चे अवरोध बाॅध, चैकडैम, स्पिल्वे, मेढ़ बाॅधन गल्ली प्लग, ट्यूब बैल रिचार्ज, वेल रिचार्ज, पोखर और हवेली पद्वति के माध्यम से जल संचयन का कार्य किया है। इस अभियान के अन्तर्गत देश के 20 राज्यो में जल संचयन के कार्य को जन सहभागिता के माध्यम से बढ़ावा दे रहे। इस अभियान के तहत नदी पुर्नजीवन, तालाब, पुर्नधार जैसे कार्यो को जल पुरूष राजेन्द्र सिंह के नेतृत्व में बढ़ावा दिया जा रहा है। संजय सिंह द्वारा जल संचयन के उत्कृष्ट योगदान को ध्यान में रखते हुए उ0प्र0 सरकार द्वारा भू-जल संरक्षण संवर्धन के क्षेत्र में संजय सिह द्वारा किये गये उल्लेखनीय कार्यो के हेतु 22 जुलाई को इन्दिरा गाॅधी प्रतिष्ठान गोमती नगर लखनऊ में सम्मानित किया जायेगा। इस बात की जानकारी भू-गर्भ जल विभाग उ0प्र0 के निदेशक सुकेश कुमार साहनी ने दी।







Leave a Reply