cropped-27c0e33e-70ae-40cd-b9cb-6e01381eb0ce11.pngकोंच-उरई। कोतवाली पुलिस ने आज महेशपुरा रोड पर ठाकुर बाबा के पास अबैध रूप से कच्ची शराब की बिक्री करते हुये एक महिला को गिरफ्तार किया है। उसके पास से साठ लिटर कच्ची शराब बरामद हुई है। मिली जानकारी के मुताबिक सागर चैकी इंचार्ज और फिलहाल प्रभारी कोतवाल रवीन्द्र कुमार त्रिपाठी व दरोगा विनोद कुमार त्रिपाठी ने शराब को लेकर चलाये जा रहे सघन चेकिंग अभियान के तहत आज महेशपुरा रोड पर ठाकुर बाबा के स्थान पर छापा मारा जहां एक महिला अवैध रूप से शराब बेच रही थी। पुलिस ने हेमा पत्नी बब्लू कबूतरा निवासी घुसिया डेरा को साठ लिटर कच्ची शराब के साथ गिरफ्तार किया है।

Leave a Reply