0 बीएलओज को प्रशिक्षण दिया एसडीएम व तहसीलदार ने
कोंच-उरई। नगर निकाय चुनाव की मतदाता सूचियों के वृहद् पुनरीक्षण कार्य में लगे बीएलओज ने अब तक जितने भी सर्वे पूरे कर लिये हैं उनकी रिपोर्टों को नाकाफी मानते हुये यहां तहसील स्थित सभा कक्ष में एसडीएम गोरेलाल शुक्ला ने घुट्टी पिलाई। उन्होंने स्मरण कराया कि अपने काम को पूरी गंभीरता से लेकर तेजी से कार्य करें और सर्वे में ईपी रेशिया का बिशेष रूप से ध्यान रखें।
राज्य निर्वाचन आयोग के निर्देश पर चल रहे मतदाता सूचियों के वृहद् पुनरीक्षण कार्य में लगे बीएलओज को आज तहसील सभागार में बुला कर उन्हें एक और प्रशिक्षण दिया गया। आज तहसील सभागार में आयोजित बैठक में एसडीएम गोरेलाल शुक्ला एवं तहसीलदार भूपाल सिंह ने उन्हें डोर टु डोर सर्वे कर तेजी से अपना काम निपटा लेने के निर्देश दिये। उन्होंने बीएलओज द्वारा अब तक किये गये सर्वेक्षण की आद्यंत समीक्षा में पाया कि कहीं कहीं ईपी रेशियो अभी भी बढा हुआ है जिसे सामान्य स्तर पर लाने के लिये उन्होंने पुनरू घर घर जाकर आंकड़े जुटाने के निर्देश देते हुये कहा कि कहीं न कहीं गड़बड़ी जरूर है जिसके चलते कुछ मतदेय स्थलों का ईपी रेशियो बढ कर आया है। उन्होंने यह भी कहा कि यदि किसी के मकान में कोई किरायेदार रह रहा है तो उसे तभी वोटर बनायें जब मकान स्वामी इसकी अनुमति दे दे। इस दौरान नगर पालिका से विजयकुमार अवस्थी, रवीन्द्र शुक्ला, अतुल शर्मा, निर्भयसिंह यादव, राजेश कुमार, अरविंद झा, राजेन्द्र शर्मा, पूरनलाल, सिद्घार्थ, नवीनकुमार, प्रदीप कुमार, राजमोहन आदि मौजूद रहे।







Leave a Reply