कोंच-उरई। जिले की कोंच तहसील से निकलने वाले सभी रोडों की जर्जर हालत से खफा वैश्य एकता परिषद् की महिलायें आगे आई हैं। इन महिलाओं ने एसडीएम को ज्ञापन देकर सड़कें बनवाने की मांग की है।
अखिल भारतीय वैश्य एकता परिषद् की महिला शाखा की अध्यक्ष डॉ. नीता रेजा की अगुवाई में सोमवार को दर्जन भर महिलाओं का जत्था तहसील पहुंचा और एसडीएम गोरेलाल शुक्ला को ज्ञापन दिया। ज्ञापन में कोंच से निकलने बाली कमोवेश सभी सड़कों की दयनीय स्थिति का हवाला देते हुये कहा गया है कि लगभग चार वर्षों से कोंच-एट, कोंच-उरई, कोंच-कैलिया सहित अन्य जर्जर सड़कों पर सफर करना अब दूभर हो गया है। सिर्फ कोंच-पिंडारी रोड ही जो प्रधानमंत्री सड़क योजना के अंतर्गत बनवाई गई है, के मार्फत लोगों का आवागमन चल रहा है जिसमें समय और अनावश्यक धन की बर्बादी होती है। व्यापक जनहित में सभी सड़कों का निर्माण कराया जाना जरूरी है अन्यथा गांधीवादी तरीके से महिलाओं को भी संघर्ष करने के लिये मजबूर होना पड़ेगा। इस मौके पर सपना अग्रवाल, नीलू गिरवासिया, शिखा अग्रवाल, प्रार्थना रेजा, हमप्रभा सोनी, संगीता अग्रवाल, अंजू चैधरी, अनीता मयंक आदि मौजूद रहीं।







Leave a Reply