
कोंच-उरई। जिले के पुलिस कप्तान अशोक कुमार त्रिपाठी द्वारा हालिया किये गये बड़े फेरबदल में कोंच कोतवाली में भी बड़ा बदलाव आया है, यहां से एसएसआई व एक चैकी इंचार्ज को हटाया गया है तो एक अतिरिक्त दरोगा और इस कोतवाली को दिया है। तीनों पुलिस अधिकारियों ने आज कोतवाली में आमद भी कर ली है और अपना चार्ज ले लिया है।
गैरजनपद कानपुर देहात के गजनेर थाने से तबादले पर जिले में आये अजय कुमार ािंह ने बतौर एसएसआई अपना चार्ज ग्रहण कर लिया है, वे मूलतरू अलीगढ जनपद के निवासी हैं। सुरही चैकी में माधौगढ थाने बंगरा चैकी से संजीव यादव ने भी अपनी आमद कर ली है और पदभार ग्रहण कर लिया है। कोतवाली की सबसे टफ खेड़ा चैकी अब दो थानेदारों के इवाले की गई है, पहले से तैनात राजवीर सिंह को वहां से हटाये बगैर कप्तान ने फर्रुखाबाद से स्थानांतरित होकर जिले में आये एसआई ब्रजेश यादव को खेड़ा चैकी इंचार्ज बनाया है और उन्होंने भी अपना पदभार ग्रहण कर लिया है। गौरतलब है कि खेड़ा चैकी कसाईमंडी इलाके की चैकी होने के नाते काफी संवेदनशील चैकी मानी जाती है क्योंकि यहां व्यापक पैमाने पर होने वाली गायों और गोवंश की कटान को काफी कोशिशों के बाद भी इलाकाई पुलिस रोक पाने में नाकाम रही है। नये इंचार्ज ने चैकी इलाके का मुआयना भी कर लिया है और भरोसा भी दिया है कि अपने इलाके में वे इस गैरकानूनी कारोबार को रोकने का यथासंभव प्रयास करेंगे।







Leave a Reply