21-07-2016 -03उरई। भूजल सप्ताह 16 से 22 जुलाई तक मनाये जाने के उपलक्ष्य में आज गुरुवार को स्कूली छात्रों द्वारा कलेक्ट्रेट से एक जन जागरूकता रैली निकाली गयी। रैली को जिलाधिकारी संदीप कौर ने हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। रैली कलेक्ट्रेट से निकलकर जिला पंचायत के सामने से होकर सनराइज होटल होते हुये अंबेदकर चैराहा से पुनः वापस सुभाष चैक होकर विकास भवन परिसर में पहुंचकर समाप्त हुयी।
भूजल सप्ताह में निकाली गयी जन जागरूकता रैली में शामिल स्कूली छात्र समय की अब यही पुकार, जल संचय में ही सार, बरना होगी हाहाकार जैसे नारे लगाते हुये चल रहे थे। जन जागरूकता रैली मंे मुख्य विकास अधिकारी एसपी सिंह, अधिशासी अभियंता लघु सिंचाई रवीन्द्र सिंह, एसडीएम सदर संजय सिंह, अधिशासी अभियंता नलकूप एके गौड़, जिला कृषि अधिकारी, अधिशासी अभियंता जल निगम, अधिशासी अभियंता जल संस्थान, जिला उद्यान अधिकारी गमपाल सिंह, आयुक्त मनरेगा, जिला पंचायत राज अधिकारी सरफराज आलम, जिला विद्यालय निरीक्षक रमेश बाबू, सहायक अभियंता लघु सिंचाई राजेश कुमार वर्मा, प्रधानाचार्य राजकीय इंटर कालेज एमएल वर्मा, रामश्री पब्लिक स्कूल के प्रधानाचार्य अनुराग मैसी, सर्वोदय इंटर कालेज के प्रधानाचार्य रामकुमार निरंजन, गांधी इंटर कालेज के प्रधानाचार्य रवि अग्रवाल, राजकीय इंटर कालेज कुसमिलिया के प्रधानाचार्य डीके श्रीवास्तव, सनातन धर्म इंटर कालेज के प्रधानाचार्य सुरेंद्र गुर्जर के साथ ही रैली में उक्त विद्यालयों के अनेकों छात्र एवं लघु सिंचाई विभाग के अधिकारी व कर्मचारियों ने भाग लिया जिसमें राज्य कर्मचारी संयुक्त परिषद के जिलाध्यक्ष रामप्रसाद श्रीवास्तव, संतोष कुमार अग्रवाल, विजय बहादुर, रामकुमार पटैरया, प्रीतम सिंह, दुखीराम, संदीप कुमार, आगाज अंसारी, मोहर सिंह यादव, रोहित खरे, देशराज कुशवाहा, अनिल कुमार गोयल आदि लघु सिंचाई विभाग के कर्मचारियों ने भाग लिया। अंत में अधिशासी अभियंता लघु सिंचाई रवीन्द्र सिंह ने सभी छात्रांे, अधिकारियों का आभार प्रकट किया। सहायक अभियंता लघु सिंचाई राजेश वर्मा ने समस्त अधिकारियों से 22 जुलाई को कलेक्ट्रेट में भूजल गोष्ठी आयोजन में प्रतिभाग करने का अनुरोध किया।

Leave a Reply