0 पीड़ित दंपति ने एसपी से लगायी न्याय की गुहार
21-07-2016 -04उरई । कुठौंद थाना पुलिस ने एक दंपति के घर पहुंचकर उसके सामान की कुर्की कर अपने साथ उठा लायी। मामले की जानकारी मिलते से हालत दंपति ने पुलिस अधीक्षक को प्रार्थना पत्र देते सामान वापस कराने की गुहार लगायी है।
पुलिस अधीक्षक को दिये गये प्रार्थना पत्र में कुठौंद थाना क्षेत्र के ग्राम बिचैली निवासी साधना देवी पत्नी बालिस्टर सिंह ने बताया कि वह अपने पति व बच्चों के साथ फतेहाबाद हरियाणा में मेहनत मजदूरी करके जीवन यापन करती है। मेरे पति चार भाई है सबसे बड़ा पप्पू, अनिल, बालिस्टर व राजेश पुत्रगण बालकराम हैं। जिसमें पप्पू पुत्र बालकराम की मौत पिछली दीपावली को हो गयी थी। प्रार्थिनी के पति सहित चारों भाइयों का आपस में बंटवारा हो चुका है एक मकान में प्रार्थिनी के पति बालिस्टर व अनिल तथा दूसरे मकान में पप्पू व राजेश को पिता ने हिस्सा दिया था। प्रार्थिनी के पति का पिछले पांच वर्ष से अपने भाइयों से कोई वास्ता नहीं है। प्रार्थिनी के पति के भाई राजेश व भतीजा पंकज पुत्र पप्पू पर बलात्कार व छेड़खानी का मुकदमा चल रहा है। उक्त मामले में वह दोनों फरार चल रहे थे जिससे अदालत द्वारा कुर्की वारंट जारी हो चुका था। लेकिन कुठौंद थाना पुलिस ने हमारे मकान की कुर्की कर सारा सामान अपने साथ भर ले गयी। जबकि उक्त घटना से हमारे पति व हमारा कोई वास्ता नहीं है। पीड़िता का कहना था कि जब पुलिस ने उसके मकान की कुर्की की उस दौरान वह फतेहाबाद हरियाणा में थी। अतः पुलिस द्वारा हमारे मकान की कुर्की कर ले जाया गया सामान वापस दिलाया जाये।

Leave a Reply