जालौन-उरई। कालेधन की घोषणा करके 45 प्रतिशत आयकर अदा कर श्वेत बनाने के लिए सरकार द्वारा दी गई मोहलत के बारे में आयकर विभाग ने लोगों को जागरूक करने का अभियान छेड़ा है। इसके तहत नगर पालिका परिषद के सभागार में बुधवार को आयकर अधिकारी राकेश गुप्ता ने सभा आयोजित की। इसका संचालन हरचरण ने किया।
प्रधानमंत्री ने कालाधन को आर्थिक मुख्यधारा में जोड़ने के लिए लोगों को मौका दिया है कि वे दी गई समय सीमा में अपनी अघोषित संपत्ति का एलान करके उसके लिए 45 प्रतिशत आयकर अदा करें और व्हाइटमनी बनाकर भविष्य की मुसीबत से छुटकारा हासिल कर लें। इसके लिए ज्यादा से ज्यादा लोगों को तैयार करने हेतु आयकर अधिकारी बैठकें कर रहे हैं। कस्बे में ऐसे सफेदपोशों की कमी नही है जिनके पास करोड़ों रुपये की छुपी हुई संपत्ति है। ऐसे सभी लोगों को प्रधानमंत्री के अभियान का फायदा जब तक समझ में नही आयेगा तब तक यह अभियान सफल नही हो पायेगा। लेकिन प्रधानमंत्री का ड्रीम प्रोजेक्ट होते हुए भी आयकर विभाग इसमें केवल बला टाल रहा है। यह बात आज की सभा में चंद लोगों को जुटाई जाने से उजागर हो गई।
सभा में मुख्य रूप से दीपक मित्तल, विनय माहेश्वरी, विनीत अग्रवाल, अभिषेक श्रीवास्तव, अनिल मित्तल, अनुज शर्मा, पप्पू चैहान, थोपन यादव और गुडडू महाराज उपस्थित थे।







Leave a Reply