जालौन-उरई। मोहल्ला गणेशजी में चचेरे भाई की रंगबाजी से एक प्रतिष्ठित परिवार का युवक घायल हो गया और मामला पुलिस तक जा पहुंचा।
उक्त मोहल्ला निवासी अनूप कुमार माहेश्वरी पुत्र मुन्ना लाल माहेश्वरी मंगलवार की रात अपने एक मित्र के यहां त्रयोदशी कार्यक्रम में ऋषभ गेस्ट हाउस में गया हुआ था तभी उसके पास फोन आया कि उसका चचेरा भाई अंकित महेश्वरी पुत्र ज्ञानेश महेश्वरी उपद्रव कर रहा है। जैसे ही इस सूचना पर अनूप घर पहुंचा अंकित ने उस पर हमला बोल दिया जिसमें अनूप लहूलुहान हो गया। अंकित महेश्वरी के बारे में बताया जाता है कि दबंग होने के कारण उसका पहले से क्रिमनल रिकार्ड है। अनूप ने बाद में कोतवाली जाकर अंकित के खिलाफ तहरीर दे दी है।







Leave a Reply