27orai04जालौन-उरई। मोहल्ला गणेशजी में चचेरे भाई की रंगबाजी से एक प्रतिष्ठित परिवार का युवक घायल हो गया और मामला पुलिस तक जा पहुंचा।
उक्त मोहल्ला निवासी अनूप कुमार माहेश्वरी पुत्र मुन्ना लाल माहेश्वरी मंगलवार की रात अपने एक मित्र के यहां त्रयोदशी कार्यक्रम में ऋषभ गेस्ट हाउस में गया हुआ था तभी उसके पास फोन आया कि उसका चचेरा भाई अंकित महेश्वरी पुत्र ज्ञानेश महेश्वरी उपद्रव कर रहा है। जैसे ही इस सूचना पर अनूप घर पहुंचा अंकित ने उस पर हमला बोल दिया जिसमें अनूप लहूलुहान हो गया। अंकित महेश्वरी के बारे में बताया जाता है कि दबंग होने के कारण उसका पहले से क्रिमनल रिकार्ड है। अनूप ने बाद में कोतवाली जाकर अंकित के खिलाफ तहरीर दे दी है।

2 responses to “चचेरे भाई के हमले से युवक लहूलुहान”

  1. अंकित माहेश्वरी Avatar
    अंकित माहेश्वरी

    पत्रकारों के साथ पुलिस से मिलकर फर्जी न्यूज निकलवा दी , जबकि अनूप माहेश्वरी बहुत ही बेईमान नीच और चोर है , जालौन नगर से पंद्रह लाख रुपये लेकर फरार है , इस घटना में स्थानीय पत्रकार और उस समय के सिटी इंचार्ज ने मिलकर बीस रुपये बाँट कर यह फर्जी न्यूज तैयार की , और पीड़ित पक्ष की कोई रिपोर्ट दर्ज नहीं , पीड़ित पक्ष ने जिले के अधिकारियों से भी संपर्क किया पर समाजवादी पार्टी की सरकार होने की वजह से कोई सुनवाई नहीं हुई

    1. अंकित माहेश्वरी Avatar
      अंकित माहेश्वरी

      बीस हजार रुपये लेकर उक्त घटना को गलत तरीके से प्रस्तुत किया गया था ,

Leave a Reply