cropped-27c0e33e-70ae-40cd-b9cb-6e01381eb0ce11.pngउरई। हृदयगति रुक जाने से महिला किसान ने तीन मासूम बच्चों को अपने पीछे अनाथ छोड़कर दम तोड़ दिया। जिसकी वजह से पूरा गांव गमगीन नजर आ रहा है।
सिरसाकलार थाना क्षेत्र के मलथुआ गांव के निवासी शारदा (40वर्ष) के पति शिवकुमार की दो वर्ष पहले अचानक मौत हो गई थी। जिसके बाद शारदा ही अपने तीन बच्चों मोहित (15वर्ष), स्नेहा (13वर्ष) और हरीओम (11वर्ष) को दो बीघा जमीन में खेती और मजदूरी करके पालपोस रही थी। मंगलवार को अचानक उसे सीने में तेज दर्द उठा। उसको जिला अस्पताल लाया गया। लेकिन स्थिति में सुधार न होते देख डाॅक्टर ने कुछ ही देर में उसको रेफर कर दिया। रास्ते में ही उसने दम तोड़ दिया।
शारदा की मौत की खबर से मलथुआ के लोग उसके नाबालिक बच्चों के दुर्दशापूर्ण भविष्य की कल्पना से कातर देखे गये। कुछ लोग बच्चों की मदद के लिए आगे आने का वायदा कर रहे हैं लेकिन उनकी यह हमदर्दी तात्कालिक भावुकता का क्षणिक उफान है या यह हमदर्दी कुछ ठोस रंग दिखायेगी अभी यह कुछ निश्चित नही है। इसलिए कई ग्रामीणों ने जिलाधिकारी से मांग की है कि वे प्रशासन से अनाथ बच्चों को संरक्षण दिलायें।

Leave a Reply