गोहन-उरई। भूसे के ढेर में सुई ढूढ़ने की कहावत तो सुनी गई है लेकिन स्थानीय पुलिस ने भूसे के ढेर से मोटर साइकिल ढूढ़ निकाली जो कि चोरी की पाई गई। इस मोटर साइकिल को अलग-अलग पुर्जा करके भूसे में दबाया गया था।
पुलिस ने अभी इस उपलब्धि के बारे में कोई आधिकारिक जानकारी प्राप्त नही कराई है लेकिन सूत्रों ने बताया है कि एसटीएफ बाइक चोर गिरोह के पीछे लगी हुई थी। इस सिलसिले में जुटाई गई पुख्ता जानकारी के तहत ग्राम नवादा में एसटीएम ने बृज किशोर पुत्र रामस्वरूप के यहां छापा मारा। उनके घर में भुसौरा में चोरी की मोटर साइकिल पुर्जा-पुर्जा करके भूसे के ढेर के नीचे छुपा कर रख दिये थे, जिनकों पुलिस ने बरामद कर लिया। हालांकि आरोपी कार्रवाई के दौरान भाग निकला।
मिली जानकारी के अनुसार एसटीएफ ने इसके पहले कुठौंद थाने के जमलापुर गांव में मनीष पुत्र रविंद्र को मोटर साइकिल चुराने के मामले में गिरफ्तार किया था।







Leave a Reply