0 बोले तहसीलदार, शासन की विभिन्न योजनाओ का लाभ उठायें ग्रामीण
konch4 konch5कोंच-उरई। तहसील क्षेत्र के ग्राम भदारी में विधिक साक्षरता शिविर का आयोजन हुआ जिसमें सिविल जज जूनियर डिवीजन वीके कटियार ने ग्रामीणों को कानूनों की मोटी मोटी जानकारियां देते हुये कहा कि आज हर नागरिक को जागरुक बनने की जरूरत है तभी वह एक अच्छा जीवन व्यतीत कर पायेगा। नागरिक यह कह कर अपराध से बाहर नहीं निकल सकता है कि उसे कानून के बारे में जानकारी नहीं है।
सिविल जज जूनियर डिवीजन वीके कटियार की अध्यक्षता में ग्राम भदारी में आयोजित विधिक साक्षरता शिविर में ग्रामीणों की अच्छी खासी भागीदारी रही। जेएम कटियार ने पुलिस से सम्बन्धित कई कानूनी जानकारियों के साथ साथ व्हीकल एक्ट, महिला हिंसा और कई अन्य जानकारियों के बारे में विस्तार से बताया। तहसीलदार भूपाल सिंह ने किसान बीमा योजना, आम आदमी बीमा योजना, पात्र गृहस्थी व खाद्यान्न से सम्बंधित जानकारी ग्रामीणों को दी। वरिष्ठ अधिवक्ता पूर्व बार संघ महामंत्री विजयनारायण निगम ने भी कई उपयोगी और महत्वपूर्ण जानकारियां दी। पुलिस की ओर से मौजूद रहे सागर चैकी प्रभारी रवीन्द्रकुमार त्रिपाठी ने भी तमाम महत्वपूर्ण विंदुओं पर चर्चा करते हुये ग्रामीणों को दैनंदिन चर्या में काम आने बाले कानूनी प्रावधानों के बारे में बताया। संचालन पत्रकार ओमप्रकाश उदैनिया ने किया व आभार संतोषकुमार पटेल ने जताया। इस शिविर में ग्राम प्रधान विनय कुमार पटेल, मनोज पटेल वरोदा, दिलीप पटेल पडरी, लालू पटेल, शारदा मास्टर, रामप्रताप मास्टर, रामलला वरोदा, अजित कुमार, लालू, अशोककुमार पटेल, राजेश वर्मा, खेमराज सहित सैकड़ों ग्रामीण उपस्थित रहे।

Leave a Reply