कालपी-उरई। नगर पालिका परिषद की बैठक चेयरमैन कमर अहमद की अध्यक्षता में संपन्न हुई। जिसमें आय-व्यय का लेखाजोखा प्रस्तुत किया गया।
गुरुवार को नगर पालिका परिषद की बैठक चेयरमैन कमर अहमद की अध्यक्षता में आयोजित हुई। जिसमें अप्रैल, मई व जून माह का लेखाजोखा रखा गया जिसे सर्वसम्मति से अनुमोदित कर दिया गया। इस अवसर पर प्रमुख रूप से अधिशाषी अधिकारी धनुषधारी, लेखाधिकारी हरभूषण सिंह, जेई तोताराम, अजीत सिंह यादव, अरविंद सिंह यादव, शिल्पी गुप्ता, अरविंद राठौर, सिद्धू निषाद, लखन खटीक, कामिनी द्विवेदी, राजेश द्विवेदी, रहूफ अंसारी, नफीस राईन, प्रशांत सिंह सेंगर आदि सभासदगण मौजूद रहे।







Leave a Reply