सिरसाकलार-उरई। दमरास के कन्या जूनियर हाईस्कूल में किसी टुटपुजिएं चोर ने रात में घात लगा दी और बच्चों के खाने के लिए रखा अनाज व अन्य सामान उठा ले गये।
बच्चों के निवाले का चोर रात में ताला तोड़कर स्कूल के भीतर घुस गया। उसने रसोई में रखे दो गैस सिलेंडर, गेंहूं और चावल की बोरियां, मसाला और पांच कुर्सियां गायब कर दीं। सुबह उरई से स्कूल पहुंची प्रधानाध्यिापिका सुशीला ने जब चोर की करतूत देखी तो थाने जाकर शिकायत ठोंक दी। थानाध्यक्ष सत्यदेव सिंह ने मौका-मुआयना किया और चोर को जल्द पकड़ने का भरोसा दिलाया।







Leave a Reply