cropped-27c0e33e-70ae-40cd-b9cb-6e01381eb0ce11.pngजालौन-उरई। स्थानीय राजकीय पशु चिकित्सालय मवेशियों की कत्लगाह के बतौर यहां पदस्थ स्टाॅफ की कारगुजारियों की वजह से बदनाम होने लगा है।
अकोढ़ी निवासी रमजान ने बताया कि उन्होंने अपने भैस के बीमार बच्चे के लिए पशु अस्पताल से संजीव पचैरी को बुलवाया था जिसने उनसे इलाज के नाम पर मोटी रकम वसूली फिर भी उनकी भैस का बच्चा चल बसा। इसी गांव के अवधेश ने पशु अस्पताल के स्टाॅफ की लापरवाही से उनकी पड़िया के दम तोड़ जाने की बात कही। कस्बे के दलालनपुरा मोहल्ले के गजराज का कहना है कि उनका चैपिया पशु चिकित्सालय स्टाॅफ द्वारा गलत तरीके से इंजेक्शन लगा देने के कारण जान गवां बैठा। पशु पालकों का कहना है कि अगर पशु अस्पताल के स्टाॅफ की कारगुजारियों को सुधारा नही गया तो नुकसान झेल चुके पशु पालक इकटठे होकर जोरदार प्रदर्शन करने को मजबूर हो जायेगे।

Leave a Reply