cropped-27c0e33e-70ae-40cd-b9cb-6e01381eb0ce11.pngजालौन-उरई। भिटारा स्थित पब्लिक स्कूल में एक बच्चे को कड़ी धूप में मुर्गा बना दिया जिसके बाद अभिभावक भड़क गये। उन्होंने स्कूल पहुंचकर हंगामा काटा हालांकि स्कूल प्रबंधक का कहना है कि उनके खिलाफ झूठा प्रचार किया जा रहा है।
भिटारा स्थित पब्लिक स्कूल में मोटी फीस अभिभावकों से माॅडर्न शिक्षा देने के नाम पर वसूली जाती है। लेकिन कई अभिभावक बच्चे का एडमीशन कराने के बाद अपने को ठगे जाने की बात कहकर कुछ दिनों से गुबार निकाल रहे हैं। इस आग में घी का काम आज प्रबंधक द्वारा किसी बात पर नाराज होकर एक बच्चे को मुर्गा बनाये जाने की घटना ने कर दिया। इसके बाद अभिभावकों के हंगामे थामने में प्रबंधक को काफी कसरत करनी पड़ी।
अभिभावकों ने पत्रकारों के सामने स्कूल प्रबंधन के खिलाफ आरोपों की झड़ी लगा दी। सुढ़ार निवासी जीतू सिंह राजावत ने कहा कि बच्चों के आने-जाने के लिए फीस में बस का किराया भी लिया जाता है लेकिन बसों की मुकम्मल व्यवस्था नही है। बच्चे शिफ्ट में बस से भेजे जाते हैं। जिससे छुटटी के बाद भी बच्चों को घर पहुंचने के लिए काफी देर इंतजार करना पड़ता है। उन्होंने स्कूल प्रबंधन की सैट दुकान से बच्चे के लिए ड्रेस खरीदने का दबाव बनाने का आरोप भी लगाया। उन्होंने कहा कि यह गैर कानूनी है। लेकिन ड्रेस बेंचने में बेजा कीमत वसूली के लिए स्कूल प्रबंधन यह गुनाह करने से डर महसूस नही कर रहा। एसडीएम शीतला प्रसाद यादव से जब उक्त स्कूल पर लगाये जा रहे आरोपों के संबंध में बात की गई तो उन्होंने कहा कि उन्हें कोई शिकायत नही दी गई है। लेकिन अब वे स्वतः संज्ञान में लेकर स्कूल के बारे में जानकारी प्राप्त करंेगे।

Leave a Reply