cropped-27c0e33e-70ae-40cd-b9cb-6e01381eb0ce11.pngउरई। एट में पुलिस ने 10 वर्षों से फरार बदमाश को गिरफ्तार कर लिया। अधिकारियों के मुताबिक गिरफ्तार बदमाश पर 10 हजार रुपये का इनाम भी था। यह इनाम उसे पकड़ने वाली पुलिस टीम के बीच बांटा जायेगा।
मई 2006 में कालपी कोतवाली क्षेत्र के उरकराकला गांव में गांव के ही बदमाश राजू और भूपेंद्र की फायरिंग की वजह से ग्रामीणों से उनकी मुठभेड़ हो गई। जबावी फायरिंग में ग्रामीणों ने भूपेंद्र को ढेर कर दिया था लेकिन राजू चकमा देकर फरार हो जाने में कामयाब रहा था।
राजू के खिलाफ इस मामले में संगीन धाराओं में मुकदमा लिखा गया। पुलिस ने उसे पकड़ने के लिए अभी तक कई बार हाथ-पांव मारे लेकिन उसका कोई सुराग नही लगा। बताया जाता है कि वह किसी महानगर में छदम नाम से धंधा कर रहा था।
इस बीच पुलिस द्वारा प्रदेश भर में छेड़े गये फरार इनामी बदमाशों की गिरफ्तारी के अभियान में राजू को टारगेट किया गया। स्वाॅट टीम के प्रभारी मो. आरिफ ने इसके तहत उसके तमाम रिश्तेदारों की टोकाटाकी की। पुलिस के दबाव से जब वे घबरा गये तो राजू को उसके जीवनदान की शर्त पर रिश्तेदारों ने स्वाॅट टीम से जो समझौता किया उसके तहत वह हाजिर हो गया। पुलिस ने गुरुवार को उसकी तमंचा सहित गिरफ्तारी की कहानी गढ़कर उसका चालान कर दिया। इसके लिए स्वाॅट टीम प्रभारी मो. आरिफ के साथ-साथ एट थानाध्यक्ष बृजनेश यादव की पीठ भी एसपी ने थपथपाई है।

One response to “पुलिस चाहे तो क्या नही कर सकती, 10 वर्ष से फरार बदमाश को चुटकियों में घेरकर किया साबित”

  1. krishan murarari Avatar
    krishan murarari

    Nice

Leave a Reply