उरई। बुलंदशहर में दरिंदों द्वारा माँ-बेटी के साथ हुए दुःखदपूर्ण घटना पर जनता दल (यू०) के प्रदेश अध्यक्ष सुरेश निरंजन भैया जी ने गहरा दुःख व्यक्त किया है और कहा है कि उत्तर प्रदेश की ध्वस्त कानून व्यवस्था का यह जीता जागता सबूत है कि लोगों को रास्ते पर चलना भी दूभर हो गया है। लोग अपने आपको असुरक्षित महसूस कर रहे हैं। उक्त घटना की जितनी निंदा की जाये कम है। जनता दल यूनाइटेड इस कुकृत्य की घोर निंदा करता है और प्रदेश सरकार को कटघरे में खड़ा करते हुए मांग करता है कि ऐसी घटनाओं की पुनरावृत्ति न हो इसके लिए ठोस कार्रवाई करे। उन्होंने प्रदेश सरकार के एक मंत्री द्वारा एक अधिकारी को भद्दी-भद्दी गाली देने की कठोर निंदा की है कहा है कि संवैधानिक पद पर बैठे व्यक्ति को ऐसी बातें करना अशोभनीय है और ऐसे व्यक्ति को मंत्री पद से तुरंत बर्खास्त कर देना चाहिए। उपर्युक्त घटनाएं सरकार की कमजोरी एवं विफलता को उजागर करती हैं इसलिए सरकार के मुखिया को इस पर विशेष ध्यान देना चाहिए।







Leave a Reply