0 धूमधाम के साथ मनाई गई छत्रपति शाहूजी महाराज की जयंती
कोंच-उरई। कोल्हापुर नरेश छत्रपति शाहूजी महाराज की 142वीं जयंती पर यहां जुटे कुरमी बिरादरी के लोगों ने समाज में व्याप्त कुरीतियों को मिटाने का संकल्प लेने के आह्वान के साथ समाज की एकजुटता पर जोर दिया। उन्होंने शाहूजी महाराज के समूचे जीवन वृत्त को समाज के लिये प्रेरणादायी बताते हुये कहा कि उन्होंने विधवा विवाह, बालिका शिक्षा जैसे क्षेत्रों में उस वक्त अभूतपूर्व कार्य किये जब लीक और स्थापित परम्पराओं से हट कर जाने की कोई सोच भी नहीं सकता था। वक्ताओं ने कहा कि वे एक महान समाज सुधारक के रूप में हमेशा याद किये जाते रहेंगे। वक्ताओं ने यह भी कहा कि शाहूजी महाराज आरक्षण के जनक हैं, उन्होंने राजशाही व्यवस्था के बीच समाज के उपेक्षित और दबे कुचले लोगों के उत्थान के लिये आरक्षण व्यवस्था शताब्दी भर पूर्व ही लागू कर दी थी।
बुंदेलखण्ड कूर्मि क्षत्रिय कल्याण समिति के तत्वाधान में स्थानीय गल्ला मंडी परिसर में संस्था के संस्थापक अध्यक्ष शिवशंकर पटेल अध्यक्षता और प्रेमनारायण निरंजन पिंटू एवं नीरज निरंजन गढर के संयुक्त संचालन में छत्रपति शाहूजी महाराज की 142वीं जयंती धूमधाम से मनाई गई। इसी मंच के माध्यम से कुर्मी समाज के मेधावी छात्र छात्राओं का सम्मान किया गया, साथ ही समाज के लिये उत्कृष्ट करने वाले समाजसेवी दरिद्र नारायण सेवा समिति के संयोजक कढ़ोरेलाल यादव, हाजी सेठ नसरुल्ला, नाथूराम कुशवाहा, रामभरोसे कुशवाहा का भी संस्था द्वारा सम्मान किया गया। आयोजक संस्था के जिलाध्यक्ष गुलाब सिंह पटेल व मुख्य संयोजक राजकुमार फुलैला ने जयंती कार्यक्रम की रूपरेखा बताई। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि रिटायर्ड ब्रिगेडियर सुधीर सावंत ने कहा कि शाहूजी महाराज ने दलित शोषित और पिछड़ों को न्याय दिलाने के लिये ऐसे उल्लेखनीय कार्य किये जिनको हमेशा याद किया जाता रहेगा। उन्होंने बीसवीं सदी के पहले दशक बर्ष 1902 में ही वंचितों के लिये पचास फीसदी आरक्षण व्यवस्था लागू कर नये युग का सूत्रपात किया था और आरक्षण के जनक कहलाये। इसके अलावा उन्होंने बालिका शिक्षा पर खासा जोर दिया। विशिष्ट अतिथि बीके चैधरी आईपीएस ने कहा कि स्वयं एकजुट तो हों लेकिन अन्य समुदायों को भी साथ लेकर चले बिना हम तरक्की नहीं कर सकते हैं, लिहाजा हमें इतना जागरूक होने की जरूरत है कि समाज में व्याप्त कुरीतियों को दूर करते हुये हम राष्ट्र निर्माण में अपना योगदान दे सकें। शिक्षाविद् शिवप्रसाद निरंजन व एमडी जन संगठन प्रमुख वीपी सिंह, राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिल भारतीय कूर्मि क्षत्रिय संगठन सर्वेश कटियार ने कहा कि शाहूजी महाराज एक महान समाज सुधारक थे जिन्होंने 1 जुलाई 1917 को विधवा विवाह का प्रस्ताव कर कानूनी जामा पहनाया, गरीब घरों की निर्धन कन्याओं के सामूहिक विवाह की परम्परा बनाई जिसमें सारा खर्च राज्य शासन उठाता था। उन्होंने अपने राज्य के हर गांव में एक विद्यालय खोलने की नीति बनाई और स्कूलों को आर्थिक इमदाद भी दी। कार्यक्रम में प्रो. वीरेन्द्र सिंह, लक्ष्मी नारायण निरंजन, सुशील निरंजन, रमेश कुमार पटेल, डॉ. प्रदीप पटेल पनयारा, संतकुमार आचार्य, डॉ. परमात्माशरण पटेल, विकास पटेल धनौरा, बब्बूराजा नरी आदि सहयोग कर रहे थे। कार्यक्रम के दौरान शाहूजी महाराज के जीवन वृत्त से जुड़ी प्रश्नोत्तरी का भी आयोजन किया गया। राजेन्द्र पटेल, देवीशरण, मुन्ना पटेल चांदनी,शारदाप्रसाद, मुकेश सचान, रमेश कुमार पटेल जिलाध्यक्ष दतिया, राम किशोर पटेल, महेन्द्र पटेल, सीताराम, मूलचंद्र निरंजन, रामप्रकाश पड़री, रामबाबू निरंजन, बुद्घसिंह, राजेन्द्रसिंह चमरसेना, शैलेन्द्र पटेल, विक्की निरंजन, विक्रम पटेल, दिलीप पड़री, तरुण निरंजन आदि मौजूद रहे।
आतंकवाद के खात्मे का अंतिम विकल्प पाकिस्तान पर हमला-सुधीर सावंत
महाराष्ट्र प्रांत से यहां शाहूजी महाराज की जयंती में शिरकत करने आये पूर्व ब्रिगेडियर सुधीर सावंत जिनके पास आतंकवाद से जूझ रहे कश्मीर में काम करने का लंबा अनुभव है, मौजूदा आतंकवाद को देश के लिये घातक मानते हैं और इसकी जिम्मेदारी अब तक सरकारों के सिर मढने की कोशिश करते हुये कहते हैं कि आतंकवाद से लडने के लिये इनके पास कोई ठोस कार्ययोजना है ही नहीं और सभी अपनी कुर्सी बचाने के चक्कर में देश का नुकसान करने पर आमादा हैं। उन्होंने आतंकवाद के खात्मे के अंतिम विकल्प के तौर पर अपनी दो टूक राय देते हुये कहा कि पाकिस्तान पर सीधा हमला बोल कर उसको चार टुकड़ों में बांट कर ही हम इस समस्या से छुटकारा पा सकते हैं। उन्होंने कहा कि उन्होंने पच्चीस साल कश्मीर में काम किया है और देखा है कि किस तरह से हमारे जांबाज जवान आतंकियों के साथ लड़ते हुये शहीद हुये हैं। अब तक हम अपने सात हजार जांबाज जवानों की कुर्बानी दे चुके हैं और यह सिलसिला अभी भी बदस्तूर जारी है। उन्होंने राजनैतिक लोगों से सीधा सवाल दागते हुये पूछा है कि आखिर कब तक और हम इस तरह का छद्म युद्ध करते हुये अपने जवानों को खोते रहेंगे? उन्होंने भारतीय कूटनीति पर भी सवाल खड़े किये कि इस अति ज्वलंत मुद्दे पर अपनी भौगोलिक संम्प्रभुता बचाने के लिये अमेरिका जैसे स्वयंभू चैधरियों की ओर देखते रहेंगे, जबकि इस आतंकवाद का जनक ही अमेरिका है जिसने पाकिस्तान के भीतर अनेक आतंकवादी गुट खड़े किये थे और आज वे उसके लिये ही नासूर बन गये हैं।







Leave a Reply