31orai07जालौन-उरई। ग्राम औरेखी में पेयजल की जर्जर टंकी लोगों को मौत की दावत दे रही है।
मुख्य सड़क के किनारे बनी इस टंकी के ही रास्ते से होकर स्कूली बच्चों का दिन भर आना-जाना रहता है। जिसकी वजह से अगर कभी टंकी अचानक गिर पड़ी तो ऐसा हादसा हो सकता है जिससे जिले का प्रशासन मुंह दिखाने के काबिल न रह जाये।
माता प्रसाद प्रजापति, भारत सिंह पाल, जय प्रकाश कुशवाहा, परमात्मा गुप्ता, मनोज कुमार दोहरे, बैकुंठ मिश्रा, अनिल प्रजापति आदि ने कहा कि या तो उक्त टंकी की मरम्मत करा दी जाये या टंकी को गिरवा दिया जाये तांकि बच्चों की जान की सुरक्षा हो सके।

Leave a Reply